मेरठ, अप्रैल 25 -- वन विभाग द्वारा वृहद पौधारोपण के तैयारी प्रारंभ कर दी है, जिसे दृष्टिगत रखते हुए विभाग ने खेड़ी कलां, बधुवा और बधवी गांव के रकबे से लगभग 150 हेक्टेयर सरकारी भूमि को चिह्नित कर पिलर लगाने प्रांरभ कर दिए है। प्रत्येक वर्ष वन विभाग द्वारा पर्यावरण व पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ करने के लिए वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाता है, जिसमें वन विभाग के साथ अन्य विभाग भी इस अभियान में भाग लेते है, जिसके लिए वन विभाग द्वारा चार नर्सरियों में भारी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय, फलदार व छायादार पौधे तैयार किए जाते है। वन विभाग द्वारा लगातार गंगा किनारे सरकारी भूमि पर पौधरोपण किया जा रहा है जिसमें गत वर्ष शेरपुर व मनोहरपुर में सरकारी भूमि पर पौधारोपण किया गया। उसी क्रम में इस बार गंगा के उस पार बधुवा, बधवी व खेड़ीकला गांव में रकब...