बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। जिले की धरा पर हरियाली लाने के लिए शासन से जनपद को 12.45 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को विभागवार बांटा गया है। विभागों के अधिकारी समय पर गड्ढे खुदवाएंगे और नियत तिथि पर पौधारोपण कराएंगे। डीएम अस्मिता लाल ने विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना के तहत पौधे लगाने के लिए निर्देशित किया। इस वर्ष पूरे प्रदेश में 36 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार जनपद बागपत का लक्ष्य कम किया गया है। पहले जहां जिले में 1405948 पौधे लगाए गए थे, लेकिन इस बार 158661 घाटकर 1247287 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने सबसे अधिक ग्राम विकास विभाग को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। यह विभाग जिले में 549287 पौधे लगाए। वहीं वन विभाग डेढ लाख पौधे लगाकर जिले में हरियाली लाएगा। इसके अलावा राजस्व विभाग 52 हज...