कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर देहात। जिला पर्यावरण,जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैंड समिति की डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में गर्मियों के दौरान विगत वर्षों में कराए गए पौधारोपण की सफलता मानक के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में पांडु नदी के पुनरोद्धार में चयनित किए जाने पर नदी की कार्ययोजना बनाने के लिए डीएम ने निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, उपायुक्त मनरेगा, डीडीओ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...