उरई, जून 25 -- उरई। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण अभियान को पूर्ण गंभीरता, समन्वय और जनसहभागिता के साथ सफल बनाया जाए।उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनके संरक्षण, संवर्धन और जीवित रखने की प्रभावी व्यवस्था भी की जाए। बैठक में वर्ष 2026 के पौधारोपण अभियान, गंगा संरक्षण तथा पर्यावरणीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने आवंटित लक्ष्य के अनुरूप गड्ढा खुदाई, पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों के चयन तथा विभागीय तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। यह भी...