पौधारोपण : वन महोत्सव: जैसे मां पालती है बच्चा, वैसे ही करें पौधों की देखभाल: सुरेंद्र दिलेर
बुलंदशहर, जुलाई 12 -- पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाए रखने के संकल्प के साथ जिले में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का भव्य शंखनाद हुआ। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुहिम एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत रविवार को पूरे जिले में एक साथ व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। शासन द्वारा जिले को इस वर्ष कुल 46 लाख 70 हजार 400 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके सापेक्ष जिले के तमाम संबंधित विभागों द्वारा पूर्व से चिन्हित किए गए स्थलों पर एक दिन में उक्त सभी पौधों को लगाया गया। इस महा अभियान का शुभारंभ बीबीनगर ब्लॉक के गांव बाहपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की साइड पर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर ने किया। जन प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.