पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पूरनपुर। राजकीय पौधशाला देखरेख के अभाव में जंगल सी हो गई है। वन्यजीव इसमें छिपकर हमलावर हो रहे हैं। इस पौधशाला में वन्यजीवों के छिपे होने की आशंका रहती है। भयभीत ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से पौधशाला की सफाई कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के गांव मौरनिया गांधीनगर में उद्यान विभाग की राजकीय पौधशाला बागवानी मौजूद है। देखरेख के अभाव में फलदार पौधे अनुपयोगी हो गए हैं। इसके अलावा इस पौधशाला में घास फूस और लंबी लंबी झाड़ियां उग आईं हैं। इस पौधशाला को वन्यजीवों ने अपना डेरा बना लिया है। हाल ही में तेंदुआ ने पौधशाला के पास चर रही दो बकरियों और तीन कुत्तों को अपना निवाला बना लिया था। तीन दिन पहले गांव के पास बाघ ने गन्ना छील रहे मजदूर भारत कुमार पर भी हमला कर दिया था। इसके अलावा गांव की ही सुदामा मौर्य की भैंस को भी बाघ...