बांदा, जुलाई 26 -- बांदा। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने रविवार को सभी बूथों पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन जन का अभियान बनाने का आह्ववान किया। लोकल फॉर वोकल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों बांस आदि का इस्तेमाल करने व खादी को अपनाने का संदेश दिया l साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करने व जल संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की प्रेरणा दी। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इंदिरा नगर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ मन की बात के 136वें संस्करण को सुना। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने सेना के साहस और बलिदान को किया नमन निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा में कार्यक्रम को सुना। मंडल महामंत्री चतुर सिंह, कोषाध्यक्ष शिवा ...