बहराइच, जुलाई 19 -- बहराइच, संवाददाता। कैसरगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण शर्मा ने अपनी पत्नी विमला शर्मा की स्मृति में तीन एकड़ खेत में पौधरोपण कर सराहनीय कार्य किया है। वे कैसरगंज तहसील में वकालत करते हैं और मूल रूप से बभननपुरवा गोड़हिया नंबर एक निवासी हैं। शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा आगामी 21 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि इस वर्ष पौधरोपण करने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 25 लोगों का चयन किया गया है। नारायण शर्मा के साथ ही डॉ. यूपी सिंह, अभिषेक गुप्ता, राजित राम निषाद, सुभाष चंद्र नायक, मारुफा मोईन, अरविंद कुमार वर्मा, जगदीश वर्मा, पंकज सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, शेखर श्रीवास्तव, ज्योति स्वरूप, वर्तिका सिंह, कुलदीप गुप्ता आदि को किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच स्वायत्तश...