सिमडेगा, जून 5 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक वानिकी प्रमंडल पदाधिकारी अमरनाथ भगत विद्यालय के संरक्षक नंदकिशोर अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। प्रत्येक विद्यार्थी एवं नागरिक को 'माँ के नाम एक पेड़' अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। आज का एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर बेड़ो में पौधरोपण अभियान विद्यालय के स...