चंदौली, जून 19 -- चकिया। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने काशी वन्यजीव प्रभाग के चंद्रप्रभा रेंज स्थित पीतपुर पौधशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाअभियान के लिए तैयार किए जा रहे 3.88780 लाख पौधों की स्थिति का जायजा लिया तथा पौधों की गुणवत्ता और देखरेख संबंधी जानकारी प्राप्त की। क्षेत्रीय वनाधिकारी अखिलेश दुबे ने पौधशाला में तैयार किए जा रहे पौधों एवं अभियान की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी रेंजर रामचरित्र, वन रक्षक मंदीप गौंड़, गोपाल पांडेय, महेंद्र सिंह, सहित अन्य वन कर्मचारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...