सोनभद्र, जुलाई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्टे्रट सभागार में बैठक हुई। प्रदेश में पौधरोपण महायज्ञ 2026 अभियान के तहत प्रदेश में 12 जुलाई तक 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सोनभद्र में 1 करोड़ 67 लाख 91 हजार पौधरोपण किया जायेगा। इसमें 28 विभागों की वृहद स्तर पर पौध रोपण कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने बताया कि पौधरोपण अभियान में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ रहेंगे, वे जुगैल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होगें। मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मंण्डल नोडल राजेश प्रकाश रेनूकूट पिपरी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सम्मलित होगें। यह भी पढ़ें- वृक्षारोपण अभियान को अभूतपूर्व बनाने को बड़े अफसरों को बनाया नोडल अधिकारी उन्होनें कह...