वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। पौधरोपण महाभियान-2026 के तहत वन अन्य विभाग इस बार मानसून सीजन में 15 लाख 33 हजार 240 पौधे लगा कर काशी की हरियाली को और समृद्ध करेंगे। अभियान में पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों को शामिल किया गया है। इनमें औषधीय पौधों पर अधिक जोर रहेगा। 5 जून को पर्यावरण दिवस पर भी वृहद पौधरोपण होगा। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय-कॉलेजों में चलेगा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियानपौधरोपण की रूपरेखा जिला वन अधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी में वर्ष 2026-27 के वृहद पौधरोपण महाभियान की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। वन विभाग ने 70 स्थलों पर लगभग 86.50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 2 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य तय किया है। दूसरे विभागों की सहभागिता से पूरे जनपद में 15 लाख 33 हजार 240 पौधे लगाए जाएंगे। 27 विभाग 13 लाख 32 हजा...