दरभंगा, जून 6 -- दरभंगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीएम कौशल कुमार ने समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण को एक आदत के रूप में अपनाना चाहिए। पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- डीएम ने किया नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत पौधा रोपण हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।डीडी...