पौधरोपण तैयारियों पर अवैध खनन पड़ा भारी
कौशाम्बी, मई 26 -- नेवादा विकास खंड के पिपरी थाना अंतर्गत नूरपुर हाजीपुर गांव स्थित गोशाला के पीछे वन विभाग की पौधरोपण तैयारियों पर अवैध खनन भारी पड़ गया। विभाग की ओर से आगामी पौधरोपण अभियान को लेकर खोदे गए सैकड़ों गड्ढे भारी वाहनों की आवाजाही से खराब हो गए, जबकि कई स्थानों पर तैयार पौधे और छोटे पेड़ भी नष्ट हो गए। वन विभाग ने बरसात के मौसम में बड़े स्तर पर पौधरोपण के लिए पहले से गड्ढों की खोदाई कराई थी। आरोप है कि सोमवार रात बैकहो लोडर मशीनों से मिट्टी का अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों से परिवहन किया गया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही से तैयार गड्ढे मिट्टी से पट गए और कई जगह पौधों को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात के अंधेरे में लगातार अवैध खनन कराया जा रहा है। बड़े पैमाने पर मशीनों के इस्तेमाल से हरियाली और पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.