कन्नौज, जुलाई 9 -- कन्नौज, संवाददाता। आगामी पौधरोपण महाअभियान को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में पौधरोपण समिति की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पौधरोपण को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने जिले के कम से कम 100 प्रमुख स्थलों का चयन कर प्रत्येक स्थल के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियां तेज सभी उपजिलाधिकारियों को अपनी-अपनी तहसीलों में ...