रुद्रपुर, जुलाई 31 -- गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हरेला गार्डन में पौधरोपण के साथ 15 दिवसीय 'हरित यज्ञ' अभियान का समापन हुआ। कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने पौधा रोपकर अभियान का समापन किया। वहीं बड़ी मार्केट में भी व्यापारियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधरोपण का महत्व कुलपति डॉ. कश्यप ने कहा कि 'हरित यज्ञ' केवल पौधरोपण का अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का जनआंदोलन है। अभियान के दौरान विश्वविद्यालय फार्म, अनुसंधान केंद्रों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, पार्कों, कृषि विज्ञान केंद्रों, उनसे जुड़े गांवों और मुख्य सड़कों के किनारे बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, ...