शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की भावना के अनुरूप संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और माइक्रो प्लानिंग के जरिए योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। यह भी पढ़ें- सेवा-संस्कार व सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण: प्रभारी मंत्री ...