देहरादून, जून 6 -- पौधरोपण के लिए गड्ढों की खुदाई का कार्य 21 जून तक पूरा किया जाएगा। 16 जुलाई (हरेला पर्व) को संस्थाओं व विद्यालयों की भागीदारी से वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।एलबीएस अकेडमी, आईटीएम मसूरी और आइटीबीपी अभियान में तकनीकी व श्रम सहयोग देंगे। यह निर्णय मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को और आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से "मसूरी सौंदर्यीकरण अभियान" के अंतर्गत आयोजित बैठक में लिया गया। शनिवार को बैठक संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद की अध्यक्षता में आहूत की गई। सरकारी व निजी विद्यालयों के साथ जनभागीदारी आधारित गतिविधियां संचालित होंगी। नागरिकों, व्यापारियों, होटल उद्योग व सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने कहा कि ...