पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस पर जन शिक्षण संस्थान में जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक सलीम मियां ने किया। निदेशक ने कहा कि हम सभी को वृक्षारोपण व उनके संरक्षण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। पर्यावरण असंतुलन का मुख्य कारण जनसंख्या वृद्धि व वनों का कटान है। हमें स्वास्थ्य को लाभ देने वाले पौधों जैसे पीपल, तुलसी व नीम आदि को रोपित कर उनका संरक्षण करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी संदीप ने किया। इस मौके पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी अशरफ हुसैन, क्षेत्र सहायक रूबाब अज़हर, लेखाकार स‌द्दाम हुसैन व संदर्भ व्यक्ति अफसीन, समर बी, प्रीति आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर चुकाएं प्रकृति का ऋण यह भी पढ़ें- विश्व पर्या...