दरभंगा, जून 2 -- बैद्यनाथ झा बैजू, लहेरियासराय। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने आगामी पांच जून को पर्यावरण दिवस पर शुरू होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम पर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं को ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से आगाह कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने ग्लोबल वर्मिंग से बचाव के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के लिए गांव तथा टोले के हर परिवार के बीच जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- 12 साल के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की है आवश्यकता : यदुनंदन कहा कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए आवश्यक है ब...