लखनऊ, अप्रैल 21 -- विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नेहरू एंक्लेव स्थित श्रीराम पार्क में पर्यावरण जनजागरूकता के उद्देश्य से पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम हुआ। नागरिक सेवा समिति व एक पहल मुस्कराट संस्था की अध्यक्ष डॉ अंजू वार्ष्णेय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीराम पार्क में जामुन, आम, लीची, अमरूद आदि पौधों का रोपण सरिता आनंद, सीए अरविंद कुमार गुप्ता, अथर्व गुप्ता आदित्री, माधुरी राय, शिखा राय, रिद्धि आरू ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी शेखर श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण की अपील की। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर स्मृति वन में रोपे पौधे यह भी पढ़ें- प्राधिकरण ने सफाई अभियान चलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...