सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- सीतामढ़ी। बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रिंग बांध स्थित मन्दिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं सीतामढ़ी वन प्रमंडल व शिक्षक संघ के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा के लिए भी प्रेरित किया गया。 यह भी पढ़ें- पौधों से सजा शेरघाटी का कस्तूरबा विद्यालय कार्यक्रम में भागीदारी कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक संघ के सचिव 'ट्री मैन' सुजीत कुमार ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बन...