पौधरोपण कर प्लास्टिक न अपनाने का संकल्प लिया
मेरठ, जून 5 -- केन्द्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मवाना नगर के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका मवाना चेयरमैन अखिल कौशिक व पार्टी पदाधिकारियों ने जामुन, आम, कदम, नीम, आवंला आदि के पौधे रोपित किये। भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास कर रहा है। वैश्विक क्षेत्र में भी भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण, वनों की कटाई और जैव विविधता के नुकसान जैसे गंभीर मुद्दों पर लोगों को शिक्षित करना दुनिया भर की सरकारों, व्यवसायों और आम नागरिकों को पर्यावरण को बचाने के लिए ठोस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.