पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के बनें सहभागी
चंदौली, जून 10 -- नौगढ़। पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं जैव विविधता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सार्वदेशिक आर्य वीर दल सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश आर्य ने मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया है। कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में पीपल, पाकड़, बरगद, अंजीर सहित अनेक वृक्षों की उपासना का विधान है। इसका कारण केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि इन वृक्षों का पर्यावरण और जीव-जगत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान भी है। बताया कि यदि कोई व्यक्ति गंभीरता से इन वृक्षों के निकट जाकर उनका अवलोकन करे तो उसे अनुभव होगा कि सैकड़ों प्रकार के जीव-जंतु, पक्षी और सूक्ष्म जीव इन वृक्षों पर आश्रित रहते हैं। जिनका आवास, भोजन और वंश वृद्धि का आधार भी यही वृक्ष होते हैं। वृक्ष पृथ्वी पर जीवन के प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.