अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवायोजन इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने प्रार्थनासभा की और पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय डाभासेमर में पाकड़, शमी व अन्य पौधा रोपित किया गया। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुज पटेल ने कहा कि पर्यावरण की देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम यह समझना है कि हमारी दैनिक गतिविधियां प्रकृति को कैसे प्रभावित करती हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से सफाई और पौधरोपण का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी को कचरा कम करने, अधिक पेड़ लगाने और ऊर्जा बचाने जैसी आदतें अपनानी चाहिए। समुदाय और व्यक्ति मिलकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं। पर्यावरण की...