पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
भदोही, अप्रैल 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में शनिवार को पौधरोपण का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों ने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव गंभीर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान अशोक कुमार ने कहा कि सदैव ठंडी-ठंडी छांव की आशा वहीं करते हैं, जो अपने जीवन में एक भी पौधा नहीं रोपा है। धरती हमें बार-बार सावधान कर रही है कि अब भी समय है संभल जाओ। पौधरोपण से ही पर्यावरण का संरक्षण होना संभव है। बिना वृक्ष के मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बावजूद इसके हम पर्यावरण के प्रति उदासीन बने हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।बीडीएच 15 उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में शनिवार को पौधरोपण करते शिक्षक व बच्चे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.