बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में बुधवार को बोकारो जिला डेकोरेटर एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-12 स्थित सरना स्थल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे रोपित किए गए। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व हरित वातावरण तैयार करने का संदेश देना है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाएं। यह भी पढ़ें- डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने दुग्दा थाना प्रांगण में किया पौधरोपण उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एसोसिएशन के जोन-...