गोरखपुर, जून 28 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आर्यनगर दक्षिणी द्वारा विवेकानन्द संघ स्थान के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। नगर पर्यावरण संरक्षक प्रमुख फागू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि तुलसी एक पौधा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति तथा आर्युवेद का प्राण है। हमारे वेदों और पुराणों में तुलसी को विष्णु प्रिया तथा साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इस दौरान शैल कुमारी पाण्डेय, रामजी, राजाराम, शम्भू शरण पांडेय, शैलेश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...