अमरोहा, जुलाई 13 -- पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में वृहद पौधरोपण समारोह एवं पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी ने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, नामकरण, संस्कार आदि अवसरों पर एक दूसरे को उपहार के रूप में पौधे भेंट कर क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया को साकार कर राष्ट्र विकास में योगदान देने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पॉलीथिन मुक्त भारत बनाने में योगदान करने की अपील की। गुरूकुल की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर नृत्य नाटिका व पर्यावरण के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिले के नोडल अधिकारी डा. बलकार सिंह ने कहा कि एक दिन में 35 करोड़ पौधे रोपित करना दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी हरित क्रांति है। यह भी पढ़ें- Shamli News: वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत वीवी प...