आजमगढ़, अप्रैल 13 -- आजमगढ़ । पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्षरत संगठन कटेवा के जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय सोनकर की मां के पुण्यतिथि पर उनके गांव में आम का पौध रोपण किया। संगठन के लिए जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने पुरानी पेंशन बहाली ही संजय की मां को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर ने कहा कि पौधरोपण के माध्यम से हम लोग लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं, जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर सुनील सिंह, अभय चौहान, ओंकारनाथ नवल, किशोर, गुलाब चौरसिया, जनार्दन यादव, मुराली यादव, बृजेश कुमार चौहान, महेंद्र शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहेञ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...