पौधरोपण कर उठाई पुरानी पेंशन की मांग
आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की तरफ से रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में कुशीनगर में तैनात शिक्षक अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में पौघरोपण किया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की के प्रेरणा से पौधरोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। ओंकारनाथ और गुलाब चौरसिया ने कहा कि कर्मचारियों का हक बुढ़ापे की सहारा पुरानी पेंशन लागू की जाए। अभय चौहान ने बताया कि हर रविवार को पौधरोपण कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, संगठन मंत्री जनार्दन यादव, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, कार्यालय सचिव अशोक कुमार, महेंद्र कुमार शर्मा, जमुना यादव, रामप्यारे, रमेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.