चंदौली, जुलाई 13 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। 'एक पेड़ मां के नाम' पौधरोपण महाअभियान के तहत रविवार को चंद्रप्रभा रेंज की जलेबिया रोपावनी में जनपद स्तरीय पौधरोपण महाअभियान का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समारोह पूर्वक किया। इस अवसर पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य एवं मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। जनप्रतिनिधियों ने हरिशंकरी वाटिका में बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे लगाकर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को साकार किया। समारोह का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। एसआरवीएस स्कूल, सिकंदरपुर के विद्यार्थियों ने वन संरक्षण पर आधारित एकांकी प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चकिया के बच्चों ने विशेष पीटी प्रदर्शन और स्वागत ...