मऊ, मार्च 22 -- मऊ, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ के तत्वावधान में भुजौटी पौधशाला में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को वन एवं वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना था, ताकि आमजन पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी आगे आएं। मुख्य अतिथि भाजपा कोपागंज के मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय ने नौ पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित जनसमूह को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर बल देते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। डा.हेमंत कुमार यादव जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि हमें वृक्षों और पौधों की देखभाल अपने माता-पिता एवं बच्चों की तरह करनी चाहिए, तभी हम वनों और पर्यावरण की रक्षा कर ...