लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- जिले में पौधरोपण उत्सव 12 जुलाई को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले में पौधरोपण अभियान के मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश कुमार रहेंगे। वहीं जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस एक दिन पहले 11 जुलाई को जिले में आ जाएंगी। खास बात यह है कि जिले में इस बार एक करोड़ सात लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग वार यह लक्ष्य बांटा जा चुका है। इस महाभियान में 25 से अधिक विभाग मिलकर 92,08,800 पौधों का रोपण करेंगे। शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने डीएफओ तापस मिहिर, डीसी मनरेगा अमित परिहार संग शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा चयनित पौधरोपण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कल जिले में लगेंगे 66 ल...