रामगढ़, जून 20 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। वन विभाग और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सिद्धवार लॉन्ग फायरिंग रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पीआरसी के स्टेशन हैडक्वाटर एडम कमांडेंट कर्नल मुकुल वर्मा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी और सस्ता उपाय है। अधिक पेड़ होने से कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर कम होता है, ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ता है, और स्थानीय तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। पेड़ों की उपस्थिति बारिश के पानी को जमीन के अंदर जाने में मदद करती है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर (वाटर लेवल) में काफी सुधार होता है। भरा वातावरण बनने से स्थानीय पक्षियों, जीवों और कीटों के लिए प्राकृतिक आवास का निर्माण होता है, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र मज...