कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- 25 लाख लगाए गए पौधों के बाद भी हरियाली गायब है। अधिकतर पौधों का अता-पता ही नहीं हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लिया। सीडीओ ने इस पूरे मामले में डीएफओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जिले में पिछले साल जिले को लगभग पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। वन विभाग को छोड़कर 18 लाख 900 पौधे अन्य विभागों ने लगवाए थे। पौधे लगाने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई। हकीकत यह रही अधिकतर पौधे मौजूदा समय जिंदा ही नहीं हैं। सरकारी परिसर के अंदर लगे ही पौधे बमुश्किल सुरक्षित किए जा सके। इनमें सबसे बड़ी भूमिका स्कूलों की रही। शिक्षकों ने छात्रों को पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा अन्य सरकारी परिसरों में भी पौधे सुरक्षित कर लिए गए, लेकिन ग्राम पंचायतों व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.