अमरोहा, जुलाई 11 -- आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी बलकार सिंह की अध्यक्षता एवं डीएम डा. नितिन गौड़ की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत 12 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के प्रभावी व सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान में सभी विभागों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, व्यापारियों, प्रबुद्धजन एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल एवं नोडल अधिका...