बागपत, अगस्त 9 -- दाहा। पौते आयुष के पैरों के ठीक होने की मनोकामना लेकर बागपत के मुकीमपुरा गांव निवासी श्यामलाल हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने परिवार के साथ गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। परिवार का पुरा महादेव मंदिर में गंगा जल से जलाभिषेक करने का संकल्प है। श्यामलाल ने बताया कि उनके पौते आयुष के पैर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने भोले बाबा से मनोकामना मांगी है कि यदि बाबा उनके पौते के पैर ठीक कर दें, तो वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएंगे और पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसी संकल्प के साथ श्यामलाल कांवड़ लेकर चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- 78 साल के रामप्रकाश हरिद्वार से लाए 30वीं कांवड़ उनके साथ बेटा मोहित और बहू सोनित भी हैं। इतना ही नहीं परिवार आयुष को पालने में बैठाकर कांवड़ यात्रा पूरी कर रहा है। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घो...