हजारीबाग, जून 1 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।पौता तीन युवाओं की मौत मामले में इंसाफ की मांग लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को समाजसेवी संजर मालिक अपने सहयोगियों के साथ मृत तीनों बच्चियों के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है। उन्होंने मुफस्सिल थाना पुलिस पर मामले में गुमराह करने का भी आरोप लगाया।परिवार का कहना है कि घटना को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक सच्चाई सामने नहीं आ सकी है। यह भी पढ़ें- तीन बच्चों के शव मिलने के मामले में न्याय की आस में मंत्री से मिले परिजन न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने प्रशासन क...