पौड़ी हाईवे पर बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
देहरादून, अगस्त 13 -- पौड़ी। पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार को एक बुलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया। पौड़ी-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार को डोभ-श्रीकोट के पास एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे गिर गई और वाहन पेड़ पर अटक गया। यह वाहन पौड़ी से श्रीनगर की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पौड़ी पुलिस फायर स्टेशन प्रभारी नवनीत सिंह की मय टीम मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर 108 सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया कि हादसे में खतौली मुजफ्फरनगर निवासी काशीराम और गगन घायल हो गए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एलडी सेमवाल ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.