देहरादून, मार्च 2 -- पौड़ी। होली के त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में छापेमारी कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 135 सैंपल लिए है। इन सैंपलों को परीक्षण के लिए लैब में भेजा जा रहा है। खाद्य विभाग ने पौड़ी सहित श्रीनगर, कोटद्वार, यमकेश्वर और थलीसैंण आदि बाजारों में मिठाईयां से लेकर खाद्य तेल, कोल्ड ड्रिंक, सूजी, मैदा, आटा, मसाले आदि खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए है। सहायक आयुक्त खाद्य पीसी जोशी ने बताया कि विभाग त्योहार को लेकर पूरे जिले में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रहा है। अभी तक 135 सैंपल विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए है। विक्रेताओं को प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई रखने सहित एक्सपाइयरी सामग्री को हटाने के भी कड़े निर्देश दिए गए है। छापेमारी में 5 मामलों में एक्सपाइयरी सामग्री भी मिली है। इनमें नियमानुसार केस दर्ज किए जा रहे ह...