देहरादून, अप्रैल 9 -- पौड़ी। पोखड़ा ब्लॉक के भतकोट गांव में मासूम बच्चे पर गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से ही वन विभाग की टीमें गांव और आसपास के इलाकों में लगातार तैनात हैं और गश्त कर रही हैं। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं और कैमरों के जरिए निगरानी भी की जा रही है, लेकिन अभी तक वन विभाग को गुलदार पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।सुरक्षा के मद्देनजर बीते सोमवार तक स्कूलों को बंद भी रखा गया था। मंगलवार से स्कूलों को खोल दिया गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन निगरानी जारी है और वन विभाग की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। विभाग की ओर से ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...