पौड़ी में महिलाओं को लीसा निकालने दी जानकारी
देहरादून, अप्रैल 11 -- पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कमेडा वन पंचायत में बोर होल पद्धति से लीसा निकालने की जानकारी दी। शनिवार को स्थानीय महिलाओं व वन पंचायत सरपंचों को आधुनिक और सुरक्षित तकनीकी के बारे में बताया गया कि यह विधि पारंपरिक तरीकों से अधिक सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल है। प्रशिक्षण के बाद चिन्हित स्थलों पर जल्द ही लीसा निकालने का काम शुरू किया जाएगा। जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। वन विभाग इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अधिक महिला समूहों को जोड़ने की योजना बना रहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें। इस अवसर पर कमेडा वन सरपंच सावित्री ममगांई, नलई सरपंच अजय नेगी, टंगरोली सरपंच राम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पवन पटवाल आदि ने भी ट्रेनिंग ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.