देहरादून, मार्च 11 -- पौड़ी। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी रसायन विज्ञान विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ग्रीन एंड सस्टेनेबल केमिस्ट्री, नैनो एंड एडवांस्ड केमिस्ट्री, एनवायरनमेंटल केमिस्ट्री, एवं इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री थीम पर आधारित रही। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर रसायन विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डा. कुमार गौरव जैन ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता ग्रीन एंड सस्टेनेबल केमिस्ट्री, नैनो एंड एडवांस्ड केमिस्ट्री, एनवायरनमेंटल केमिस्ट्री, एवं इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री थीम पर आधारित रही। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मैनेजमेंट विभ...