पौड़ी में पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून, जून 23 -- पौड़ी। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पौड़ी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की। इसके बाद एडीएम के माध्यम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया। मंगलवार को पौड़ी मुख्यालय में एकत्र हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। पदाधकारियों ने कहा कि नीट, नेट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.