देहरादून, मई 13 -- पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय दफ्तर बनकर तैयार हो गया। बुधवार को  कार्यालय में विधिवत हवन पूजन हुआ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ धन सिंह रावत ने भी कार्यालय में प्रवेश किया। नए दफ्तर में ही पार्टी की जिला स्तरीय पहली मासिक बैठक भी आयोजित की गई। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता ने भी हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की मजबूत पर जोर देते हुए आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक में कहा कि बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर ...