देहरादून, फरवरी 12 -- पौड़ी। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर चार लेबर कोड के विरोध में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से जुड़े विभिन्न यूनियनों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका कर्मचारी यूनियन और उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन व अन्य यूनियन के पदाधिकारियों वे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से समस्याओं के हल की मांग की जा रही है लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे मजबूर होकर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं के हल की मांग उठाई। धरना देने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष नीमा र...