देहरादून, जुलाई 5 -- पौड़ी। 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत सेवा पखवाड़े के दूसरे दिन रविवार को विकासखंड पौड़ी सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड खेल परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री कुलदीप बुटोला ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित यह अभियान शासन और जनता के बीच की दूरी कम करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। मुख्यमंत्री के जनसेवा के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा 19 जुलाई तक चलेगा, जिसम...