पौड़ी, दिसम्बर 8 -- पाबौ ब्लॉक के सन्यू गांव में खेत में घास काट रही महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गईं। महिला के शोर मचाने पर समीप ही बकरियां चुगा रहे ग्रामीण के मौके पर पहुंचने पर सुअर भाग गया। घायल महिला को ग्रामीणों ने उपचार के लिए सीएचसी पाबौ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया। वहीं घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल पौड़ी में चल रहा है। पाबौ के ग्राम सन्यू की ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि गांव की 52 वर्षीय रोशनी देवी गांव के समीप खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उन पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर कुछ खेत ऊपर अपनी बकरियां चुगा रहे एक ग्रामीण ने जंगली सुअर को भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने हादसे में घायल रोशनी देवी को उपचार के लिए सीएचसी पाबौ में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.