देहरादून, जुलाई 8 -- पौड़ी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को कांग्रेसियों ने अयोध्या के राम मंदिर और बदरीनाथ मंदिर में हुए चढ़ावे चोरी के विरोध में लक्ष्मीनारायण मंदिर में केंद्र व राज्य सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि करोड़ों का चढ़ावा चोरी होने के बाद भी केंद्र सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर और बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में पहली गाज, मायावती भी भड़कीं इस मौके पर पार्टी के नगराध्यक्ष भरत सिंह, स...